मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर से ज्योत्सना मिश्रा को मिली PHD की उपाधि, मास्टर ऑफ़ फिलोसाॅफी की डिग्री किया प्राप्त

भिलाई। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा विगत दिनों ज्योत्सना मिश्रा के शोध कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए डाॅक्टर ऑफ़ फिलाॅसफी (पी एच डी) की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ ज्योत्सना मिश्रा ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से मास्टर ऑफ़ साइंस तथा मास्टर ऑफ़ फिलोसाॅफी की डिग्री प्राप्त की। इनके पिता रवीन्द्र मिश्रा भिलाई इस्पात संयंत्र के टी एंड डी विभाग में कार्यरत थे जो 2017 में सेवानिवृत्त हुए हैं, तथा माता सरोज मिश्रा का इनके शिक्षण कार्य में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

डॉ ज्योत्सना मिश्रा के सुपरवाइजर डॉ आशीष सराफ तथा सह-पर्यवेक्षक डॉ विश्वप्रकाश रॉय है। डॉ कमलेश शुक्ल प्रोफेसर बायोटेक्नोलॉजी विभाग रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर का विशेष योगदान रहा है। शोध का विषय “जलकुंभी का उपयोग करके दूषित पदार्थों (भारी धातुओं) को हटाना, डाई का क्षरण और पानी का शुद्धिकरण” था। मिश्रा की इस उपलब्धि पर उनके सहयोगियों, कालेज, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, उनके परिजनों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...