दुर्ग में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस में पुलिस ने मारी रेड… 40 से ज्यादा भैंस का हुआ रेस्क्यू, मिनी ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाना की थी तैयारी; UP का आरोपी गिरफ्तार… बाकि आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। ट्रक में 40 से अधिक मवेशियों को भरकर ले जाते आरोपी इस्तगार अहमद उर्फ भूरा, उम्र 48 साल, निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एक मिनी ट्रक, 5 भैंसा और 38 भैंसी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवव्रत सिंह सिरमौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आशीष बंछोर के मार्ग दर्शन में मवेशी तस्करों के कारोबार पर नियंत्रण व अकुंश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 और पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) के तहत जकारवाई की गई है।

मंगलवार 10.09.2024 को ग्राम फुण्डा में रात्रि गस्त के दौरान जरिये गुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ की ग्राम फुण्डा में पेट्रोल पंप के आगे लगभग 200 मीटर मुख्य मार्ग पर चना फार्म हाउस ग्राम फुण्डा में भैंसा भैंसा को जमा कर रखा है एवं कत्ल खाना चार पहिया वाहन में भरकर परिवहन कर ले जा रहा है। इस सूचना पर गवाहों के समक्ष पहुँचकर रेड कार्यवाही किया फार्म हाउस में एक चार पहिया वहां जिसका रंग ऑरेंज कलर का था जो त्रिपाल से चारों ओर से ढका हुआ था जिसे रोककर पूछताछ किया। ट्रक के अंदर 2 नग भैसा 18 नग भैंसी भरकर रखा था।

चालक ने बताया कि वाहन के अंदर मवेशी मेरे द्वारा भरकर कत्ल खाना लेकर जा रहा हूँ एवं फुण्डा फार्म हाउस के अंदर 3 नग भैंस और 20 नग भैंसी को रखा है। पूछताछ पर चालक द्वारा अपना नाम इस्तगार अहमद उर्फ भूरा उम्र 48 साल निवासी जेवला बाना तहसील जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पुलिस अन्य आरोपीयों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...