गांजा तस्करों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिस नक्सल इलाके में कभी नहीं पहुंची पुलिस, वहां दुर्ग पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, गांजा के बदले में भिलाई के युवक को बना लिया था बंधक, उसे भी ले आई पुलिस

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने उस नक्सलगढ़ के मांद में घुसकर तस्करों को पकड़ा है, जहां आज तक कभी पुलिस नहीं पहुंची थी। दुर्ग पुलिस थोड़ी देर में खुलासा करेगी।

पुलिस की टीम ने काला हांडी के नक्सगढ़ एरिया से तीन युवकों को पकड़ा है। जहां पर नक्सली होने के कारण वर्दी वाले भी वहां पर भटकना पसंद नहीं करते। लेकिन जिले की पुलिस ने वहां पहुंचकर गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।

घटना में कुल पांच आरोपी है जिसमें तीन ओडिशा और दो युवक सुपेला एरिया के हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस आरोपी को पुलिस पकड़ा है। वह छतीसगढ़ में गांजा का बड़ा तस्कर है। यह आरोपी हर व्यवस्था से प्रदेश में गांजे की तस्करी करता है।

इसे लेकर सोशल मीडिया में संजय नगर सुपेला निवासी युवक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद से पुलिस जोरदार हरकत में आई थी। गांजा के रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने ओडिशा में युवक को बंधक बनाकर रखा था।

लेकिन दुर्ग पुलिस की टीम ने नक्सलगढ़ कहे जाने वाले एरिया से युवक को छुड़ाया बल्की गांजा के बड़े तस्करों तक अब पुलिस की हाथ पहुंच चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...