महादेव सट्‌टा एप मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हैदराबाद में मारा छापा, सट्टा एप का पैनल चलाने वाले भिलाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटाप, एटीएम और पासबुक जब्त

दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। दुर्ग की एसीसीयू टीम ने हैदराबाद में महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले भिलाई के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे दो नाबालिग शामिल हैं। एसीसीयू की एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में तेलंगाना गई दुर्ग पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस सभी को रिमांड में लेकर दुर्ग आ गई है।

दरअसल एसीसीयू की टीम हैदराबाद एक मामले के आरोपियों को पकड़ने गई थी। वहां उन्हें पता चला कि सुपेला थाने में महादेव सट्टा मामले के आरोपियों का लोकेशन हैदराबाद में मिला है। इसके बाद क्राइम की टीम ने बताए गए लोकेशन में छापेमारी की तो वहां से 8 लड़के महादेव सट्टा एप का पैनल चलाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। ये सभी आरोपी भिलाई के कैंप, कुरुद और 18 नंबर रोड के रहने वाले हैं।

बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटाप, एटीएम और पासबुक जब्त

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हैदराबाद से एक बड़े रैकेट को पकड़ा है, जिसका खुलासा आज दुर्ग पुलिस करेगी। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सट्टा का खाताबही, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान जब्त किया गया है।आरोपियों में बी चंदू, ​​​​​​​वी चरण कुमार, अभिषेक वर्मा, हिमांशु चौहान, उदय, सुजीत कुमार साव समेत तीन नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस को पहचान तीन मंजिले मकान से कूद गया आरोपी

पुलिस के अनुसार जिस मकान में टीम ने छापेमारी की थी वो तीन मंजिला था। पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खुलवाया तो एक आरोपी खिड़की से तीन मंजिला इमारत से कूद गया। भिलाई के आरोपी होने की वजह से वो एक सिपाही को पहचान गया। इससे उसने शोर मचाया और भागते हुए तीन मंजिल की ऊंचाई से छलांग लगा दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...