पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घोरारी में फिर मारा छापा, 50 कट्टा महुआ लाहन और 30 लीटर कच्ची शराब जब्त

दुर्ग। जिले के ग्राम घोरारी में एक बार फिर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बंधिया तालाब में अवैध रूप से देशी जुगाड़ से शराब बनाने के लिए डुबाए गए 50 कट्टा महुआ लाहन और 30 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया है। अवैध महुआ शराब बनाने के लिए आसपास के इलाके में मशहूर घोरारी गांव में कुछ दिनों पहले भी महुआ और कच्ची शराब जब्त की गई थी।

बता दें कि अतिरिक्त आय के लिए यहाँ के कुछ ग्रामीण 30 सालों से महुआ शराब बनाते आ रहें हैं। शनिवार को भी पुलिस औऱ आबकारी विभाग की टीम ने गांव में दबिश देकर चेकिंग एवं रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही दौरान ग्राम घोरारी के बंधिया तालाब में अवैध रूप से देशी जुगाड़ से शराब बनाने के लिए डुबाए गए 50 कट्टा महुआ लाहन जिसका वजन लगभग 5 क्विंटल को जप्त किया है।

पुलिस के जवानों ने स्वयं तालाब में उतरकर महुआ लाहन को बाहर निकाला। वही पुलिस को देखकर दो महुआ शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस को देखते ही आरोपियो ने तीन जरीकेन में भरा करीब 30 लीटर महुआ शराब को तालाब में फेंक दिया। आरोपियो की पहचान कर पुलिस ने 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं शराब बनाने के लिए लगाए गए भठ्ठियों को भी नष्ट किया है। फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version