CG – कोल माइंस ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में बड़ा एक्शन: गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने मंडल अध्यक्ष को प्राथमिक सदस्यता से किया निष्काषित, महामंत्री को भी पार्टी से दिखाया गया बाहर का रास्ता

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के पाली हत्याकांड मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बीजेपी ने एक्शन लेते हुए पाली मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह को प्राथमिक सदस्य से हटा दिया है। दरसअल, बीती रात खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की जान चली गई थी। इसके साथ ही मंडल महामंत्री विवेक कौशल को भी हटा दिया गया है। किरण देव सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री ने हटाया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पाली थानांतर्गत एसईसीएल के सरईपाली खदान के बाहर कोयला कारोबार से जुड़े दो गुटों में खूनी संघष हो गया था। खदान में वर्चस्व स्थापित करने की चल रही लड़ाई में हुए इस खूनी संघर्ष में कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की जघन्य हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के बाद पाली में शुक्रवार की रात स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फाड़ कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्तकर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर इस वारदात के मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दे इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर पाली मंडल अध्यक्ष है, वहीं विवेक कौशल मंडल महामंत्री है। जिनके खिलाफ पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तत्काल हत्याकांड में आरोपी बने मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और पाली मंडल महामंत्री विवेक कौशल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में खुला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी रिहैब क्लिनिक: डॉ....

दुर्ग। दुर्ग में हेल्थकेयर और स्पोर्ट्स रिहैब के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए डॉ. साक्षी श्रीवास्तव बिष्ट द्वारा स्थापित “We Care Sports...

22 मई को भिलाई, उरकुरा सहित CG के 5...

रायपुर। यह देखकर गर्व होता है कि जब किसी जनप्रतिनिधि के अथक परिश्रम और जनसेवा की भावना के फलस्वरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता...

CG – आम जनता पर महंगाई की मार… देवभोग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की में अब आम जनता को दूध के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड...

भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों का CBSE बोर्ड परीक्षा...

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित...

ट्रेंडिंग