CG – आम जनता पर महंगाई की मार… देवभोग ने बढ़ाए दूध के दाम… अब इतने रुपये का मिलेगा एक लीटर दूध

रायपुर। छत्तीसगढ़ की में अब आम जनता को दूध के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने अपने प्रमुख ब्रांड देवभोग दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

अब ₹58 में मिलेगा एक लीटर दूध
इस फैसले के बाद देवभोग ब्रांड का दूध अब ₹56 की जगह ₹58 प्रति लीटर में मिलेगा। यह नए रेट आज 20 मई से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी जैसे बड़े ब्रांड भी दूध की कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी कर चुके हैं।

क्या है वजह?
दुग्ध महासंघ के अनुसार, उत्पादन लागत और पशु आहार के बढ़ते खर्च के चलते यह फैसला किया है। लगातार बढ़ती महंगाई ने दुग्ध उत्पादकों पर दबाव डाला है, जिसका असर अब आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

आम जनता पर महंगाई की मार
लगातार बढ़ रही आवश्यक वस्तुओं की कीमतों ने पहले से ही आम उपभोक्ता को परेशान कर रखा है। अब दूध जैसे रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले उत्पाद के दामों में इजाफा होने से घरेलू बजट और अधिक प्रभावित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...