भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति के निर्माण करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। कोहका क्षेत्र के विवेकानंद नगर में लगभग 40000 स्क्वायर फीट जमीन पर बिना अनुमति के बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया था, जबकि निगम के अधिकारियों ने परमिशन लेकर ही निर्माण कार्य करने की समझाइश दी थी। बावजूद इसके नजरअंदाज करते हुए निर्माण कर्ता ने बिना भवन अनुज्ञा प्राप्त किए बाउंड्री वाल बना लिया था। निगम से अनुमति नहीं होने के कारण आज अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी सुनील निमाडे अपनी टीम के साथ तथा आवश्यक संसाधन जैसे जेसीबी आदि लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से बनाए हुए बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। महज 1 घंटे में पूरे स्ट्रक्चर को निस्तेनाबूत करके गिरा दिया गया। बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर इसकी पुरजोर शिकायतें भी हुई थी। जिसको देखते हुए कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि निगमायुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण तथा अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में भिलाई निगम क्षेत्र में कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
कोहका में भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: बिना परमिशन लिए 1 एकड़ में खड़ा कर दिया था बाउंड्री वाल, निगम ने 1 घंटे में ढहाया

खबरें और भी हैं...संबंधित
कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...
Aditya -
भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...
Aditya -
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...
Aditya -
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...
Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...
दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...
