MLA वोरा ने लगाई निगम अभियंताओं की क्लास: दुर्ग शहर के सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए 1.1 करोड़ से लगाए जाएंगे पेवर ब्लॉक… विधायक बोले – जनहित के कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने फील्ड पर उतरें अधिकारी

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की पहल पर शहर के अंदरूनी मार्गों को धूल मुक्त करने 1.1 करोड़ की राशि खर्च कर पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द किया जाएगा। जारी राशि से जनता मार्केट से मुक्त नगर, अंडर ब्रिज के आसपास, महात्मा गांधी स्कूल, हटरी बाजार क्षेत्र, मुक्त नगर वार्ड,अग्रसेन चौक क्षेत्र, एफसीआई से उरला मार्ग पटरी पार में सड़क के दोनों ओर पेवर टाइल्स लगाया जाएगा।

वोरा ने सोमवार को शहर के 60 वार्डों में स्वीकृत विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाने नगर निगम के उप अभियंताओं की क्लास लगाई एवं वार्ड वार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विधायक वोरा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए निगम अभियंताओं से कहा कि वार्डों में सड़क नाली, गार्डन, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा करोड़ों रु की राशि स्वीकृत कराई गई है। ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, गौरवपथ एवं मुक्तिधाम मार्ग निर्माण , पुलगांव नाला डायवर्सन जैसे बड़े कार्यों के साथ ही सभी 60 वार्डों में जनहित के कई कार्य अब तक पूर्ण होते नजर नहीं आ रहे हैं। सतत निगरानी हेतु अधिकारी फील्ड पर उतर कर जनता के बीच कार्य करें एवं सही समन्वय के साथ जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कराया जाए। कांग्रेस शासन आने के बाद से ही शहर के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी 60 वार्डों के लिए राशि लगातार मिल रही है जिसका जनभावनाओं के अनुरूप सदुपयोग आवश्यक है। इस दौरान उप अभियंता पंकज साहू, विकास दमाहे, राजेन्द्र धबाले, श्वेता महलवार, मोहित मरकाम, भारती ठाकुर, आसमा डहरिया, करन यादव समेत शहर में विकास कार्यों के लिए अधिकृत समस्त अभियंता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...