ड्रग्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाड़ी में सब्जियों के निचे मिला 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा… गांजा तस्करी करने वाला आरोपी फरार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस को गांजा का बड़े खेप पकड़ने में सफलता मिली है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने उड़िसा पासिंग वाहन से 1 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया गया है। आरोपी द्वारा सब्जियों के नीचे गांजा रखकर तस्करी किया जा रहा था। वाहन से 01 क्विंटल, 70 कि. 500 ग्रा. गांजा, जिसकी कीमत 17.05 लाख रूपये आंकी जा रही है और पिकअप वाहन जब्त किया गया है। फरार आरोपी के खिलाफ 81/24 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर सिटी ASP अभिषेक झा दुर्ग के मार्गदर्शन में नशे का अवैध कारोबार करने वालों की पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान 8-9 फ़रवरी की दरम्यानी रात थाना भिलाई नगर को सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा पासिंग पिकअप वाहन कमांक-ओडी 14 व्ही/4975 के अंदर सब्जियों के नीचे गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा है। पिकअप वाहन सेक्टर-7 भिलाई के पास है।

जानकारी मिलते ही इस सूचना पर तत्काल थाना भिलाई नगर पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा सेक्टर-7 सड़क-24 में पहुंचकर पिकअप वाहन नजर आने पर उसका पीछा किया गया। पुलिस द्वारा पीछा करते देख पिकअप वाहन का चालक वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार है। वाहन को चेक किये जाने पर वाहन के अंदर सब्जियों के नीचे 07 सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजा एवं वाहन को मौके पर ही नियमानुसार जब्त किया गया। वाहन से कुल 1 क्विंटल, 70 कि., 500 ग्राम गांजा कीमती 17.5 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन 05 लाख रूपये कुल कीमती 22.05 लाख को जब्त किया गया है। वाहन मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है। सूखे नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...