बजट पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- “प्रदेश के साथ ही भिलाई को भी दी गई सौगात, BSP डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया…”

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदेश के साथ ही भिलाई को भी सौगात दी गई है। यह मोदी की गारंटी का बजट है जिसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी है। बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं, कोई भार नहीं है। पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया था, उनके भरोसे पर खरा उतरने की चेष्टा इस सर्वांगीण वर्ग के विकास के बजट में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस बजट में भिलाई को भी सौगात दी गई है जिसमें बीएसपी डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत देयक में राहत के लिए 4 करोड़ 74 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...