CG में चाइल्ड पोर्न अपलोड करने पर हुई बड़ी कार्रवाई: बच्चों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने के मामले में हुई 15 लोगों की गिरफ्तारी… मोबाइल भी किया गया जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस सभी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने पुलिस मुख्यालय रायपुर से सूचना पर इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह दो दिन में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय रायपुर से चाइल्ड पोर्नाेग्राफी अपलोड करने वाले एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों की सूची आई थी। इस सूची के आधार पर एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट रायपुर और संबंधित थाना की संयुक्त टीम ने मोबाइल नंबरों के धारकों का पता लगाने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने 14 आरोपियों को ढूंढकर उन्हें गिरफ्तार भी किया है। इन सभी आरोपियों को गुढ़ियारी, कबीरनगर, कोतवाली, मंदिर हसौद, पुरानी बस्ती, तिल्दा नेवरा, डीडी नगर, खम्हारडीह एवं देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के कब्जे से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन व सिम भी बरामद किए हैं, जिसके जरिए आरोपियों ने सोशल मीडिया में बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्कूल की मान्यता रद्द, छात्रा से छेड़छाड़ मामले में...

भाटापारा। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा के मामले में साहू समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम...

भारतमाला परियोजना में घोटाला : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी...

रायपुर। विशाखापट्टनम-रायपुर भारतमाला परियोजना में सामने आए 43 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच तेज़ हो गई है। मामले में तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के...

Durg News : हटरी बाजार में पुलिस की रेड,...

दुर्ग। जिले में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई में 13 लोगों को सट्टा पट्टी के...

श्रम संहिता वापस लेने की मांग, 9 जुलाई को...

रायपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने प्रेस वार्ता में श्रम संहिता वापसी सहित 23 सूत्रीय मांगों पर मजदूर किसानों की देशव्यापी हड़ताल के...