Byju’s पर बड़ा आरोप: बच्चों के पेरेंट्स के कांटेक्ट नंबर खरीद रही है बायजूस… कोर्स न लेने पर धमकी: NCPCR ने लगाया गंभीर आरोप

नेशनल डेस्क। एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बड़ा आरोप लगाया है. दरहसल आरोप ये है कि कंपनी बच्चों के फोन नंबर्स खरीद रही है. एनसीपीसीआर (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बताया कि, हमें पता चला है कि बायूज बच्चों और उनके पेरेंट्स के फोन नंबर खरीद कर उन्हें धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने कोर्स नहीं परचेज किया तो उनका फ्यूचर बर्बाद हो जाएगा.

ज़ी बिज़नेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक: NCPCR की चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने मंगलवार को ANI न्यूज़ एजेंसी को बताया कि हमें पता चला है कि कैसे बायजू बच्चों और उनके माता-पिता के फोन नंबर खरीदता है और उन्हें धमकी देता है कि उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा. हम कार्रवाई शुरू करेंगे और जरूरत पड़ी तो रिपोर्ट बनाएंगे और सरकार को लिखेंगे.

पिछले हफ्ते शुक्रवार को आयोग ने बायजू के CEO बायजू रवींद्रन को समन जारी कर 23 दिसंबर को छात्रों के लिए अपने पाठ्यक्रमों की हाई सेलिंग और अनुचित तरीके से बिक्री को लेकर व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है. प्रियांक कानूनगो ने कहा कि हाल ही में हमने एक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें बायजूस के काम करने का तरीका नहीं बदला था, जिसके बाद हमने बायजूस के सीईओ को समन किया है. हमने उन्हें कमीशन के सामने 23 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है, जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि हमने शिक्षा मंत्रालय, SFIO, RBI को इस मामले के बारे में जानकारी दे दी है. उस वक्त SFIO ने जांच करने के लिए RBI और कॉरपोरेट मंत्रालय को पत्र लिखा था.शिक्षा मंत्रालय ने भी एडटेक कंपनी के लिए विस्तृत सलाह जारी की थी और बायजूस को भी नोटिस जारी किया था. बता दें, बाल अधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया था, जिसमें दावा किया गया कि एडटेक कंपनी स्कूली बच्चों के परिवारों को भारी कर्ज लेने के लिए मजबूर कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...