दुर्ग निगम कमिश्नर का अतिक्रमण के खिलाफ बिग एक्शन; चोरी का सामान खरीदने की शिकायत पर कबाड़ी दुकान में भी दी दबिश… हजारों रुपए का लगाया जुर्माना… CSP वैभव वेंकर भी थे कारवाई में शामिल; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम और पुलिस ने शुक्रवार को दुर्ग में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दुर्ग निगम आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में एवं सीएसपी वैभव वेंकर, सिटी कोतवाली टीआई एस. एन. सिंह के मौजूदगी में टीम घर संसार के बाजू में ट्रेड फुटवियर के दुकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने पहुंचे।

कबाड़ी दुकान में कार्रवाई
आयुक्त आईएएस के निर्देश पर दस्तावेजों का परीक्षण किया गया उनके द्वारा दस्तावेजों में कमी पाई गई जिसे आज तक प्रस्तुत किए जाने के निवेदन पर कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित की गई। साथ ही आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने लुचकी तालाब के पास शोएब खान एवं नदीम खान के कबाड़ी स्थित दुकान में शिकायत के आधार पर दबिश दी गई।

दुकान में जड़ दिया गया ताला
दुकान में गंदगी फैलाने एवं कबाड़ी सामान को अनाधिकृत रूप से बाहर रखने पर 6000 का जुर्माना लगाया गया है। दुकान संचालक से निगम द्वारा दस्तावेज दिखाने कहा गया जिसपर दुकानदार द्वारा एक दिन का समय मांगा गया। उक्त दुकान में नगर निगम एवं दुकान संचालक द्वारा दोनों की सहमति से ताला लगाया गया।

चोरी का सामान खरीदने की मिली थी शिकायत
कार्यवाही के दौरान नदीम कबाड़ी की दुकान पर भी कार्रवाई पुलिस प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा की गई चोरी का सामान खरीदी करने की शिकायत प्राप्त होने पर सीएसपी वैभव वेंकर द्वारा दुकान में कार्यवाही की गई एवं दुकान संचालक एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से ताला लगाया गया।

कार्रवाई के दौरान सीएसपी वैभव वेंकर, सिटी कोतवाली टीआई एस. एन. सिंह, भवन अधिकारी गिरीश दीवान बाजार अधिकारी जावेद अली अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,थानसिंग यादव, एवं ईस्वर वर्मा,शशिकांत यादव,मनोहर गोस्वामी सहित दुर्ग थाना पुलिस व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...