राहुल गांधी पर लगा बड़ा आरोप: संसद से जाते वक्त दिया ‘फ्लाइंग किस’! स्मृति ईरानी ने बताया ‘अश्लील’, बोली – महिलाओं का अपमान किया

डेस्क। राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद आज वह संसद में बोले। राहुल गांधी ने 139 दिन बाद आज सदन में भाषण दिया और सरकार पर जोरदार हमला बोला। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए राहुल ने भाषण दिया और वह अपने भाषण के बाद संसद से चले गए। राहुल के जोरदार अटैक का काउंटर करने के लिए बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जब बोलना शुरू किया तो उनकर बड़ा आरोप लगा दिया। स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस दिया, उस जगह कई सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं।

स्मृति ईरानी बोलीं- ये अश्लील है
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे एक झिझक है, उन्होंने (राहुल गांधी) दुर्व्यवहार किया। केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं… महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया…। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।”

महिला सांसदों ने राहुल के खिलाफ की शिकायत
अब इसको लेकर बीजेपी महिला सांसदों ने राहुल की शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर से शिकायत इसकी शिकायत की है। उन्होंने संसद में राहुल के अनुचित व्यवहार को लेकर शिकायत दी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, “सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित एवं अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है, हमने यही मांग की है।”

इन महिला सांसदों ने राहुल के खिलाफ की शिकायत-
लोकसभा सचिवालय सूत्रों ने बताया कि सदन के भीतर मर्यादित व्यवहार को लेकर विचार होगा। सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कई सारी महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है। जिन महिला सांसदों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं उनके नाम हैं-

  • शोभा करंदलाजे (सांसद उडुपी चिकमगलूर, कर्नाटक)
  • रेखा वर्मा (धौरहरा, उत्तर प्रदेश)
  • संघमित्रा मौर्य (बदायूं, उत्तर प्रदेश)
  • रक्षा खडसे (रावेर, महाराष्ट्र)
  • देबाश्री चौधरी (रायगंज, पश्चिम बंगाल)
  • अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर, ओडिशा)
  • प्रतिमा भौमिक (त्रिपुरा पश्चिम, त्रिपुरा)
  • भारती धीरूभाई शियाल (भावनगर, गुजरात)
  • रंजीता कोली (भरतपुर, राजस्थान)
  • सुनीता दुग्गल (सिरसा, हरियाणा)
  • हीना गावित (नंदुरबार, महाराष्ट्र)
  • केशरी देवी पटेल (फूलपुर, उत्तर प्रदेश)
  • रंजनबेन भट्ट (वडोदरा, गुजरात)
  • दर्शना जरदोश (सूरत, गुजरात)।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...