छत्तीसगढ़ में CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: सरकार बनी तो, कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाएगी कांग्रेस…! मुख्यमंत्री ने सभा में घोषणा करते हुए रखी ये शर्त; जानिए

कोरिया। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा की है। दरहसल CM बैकुंठपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर रायगढ़ और कोरिया नए संभाग बनाए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं। अगर ऐसा होता है तो, प्रदेश में 7 संभाग हो जाएंगे।

CM बघेल बैकुंठपुर के मौहरी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि, हमारी सरकार बनेगी तो एक नहीं, दो संभाग बनेंगे। शर्त ये है कि कोरिया संभाग में सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा। आपको बता दें, बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।

किस संभाग में आते कौनसे जिले?

  • सरगुजा संभाग जिसमें 14 विधानसभा सीटें आती है।
  • बिलासपुर संभाग में 25 सीटें आती हैं।
  • रायपुर संभाग के तहत 19 विधानसभा सीटें आती हैं।
  • दुर्ग संभाग में 20 विधानसभा सीटें हैं।
  • बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें हैं।
  • सरगुजा संभाग के तहत 6 जिले आते हैं
Exit mobile version