महापर्व छठ पर विधायक देवेंद्र का ऐलान: लक्ष्मण तालाब में बनेगा भगवान सूर्यदेव का भव्य मंदिर…व्रत रखने वाली माताओं-बहनों से की मुलाकात, शहर की खुशहाली के लिए छठी मैया से मांगा आशीर्वाद

भिलाई। छठ महापर्व के तीसरे दिन के अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार की शाम को छावनी लक्ष्मण नगर तालाब पहुंचे। जहां उन्होंन छठी मईया की उपासना कर रहे माताओं और बहनों को चरण छू कर प्रमाण किया और सभी से आशीर्वाद लिए। माताओं और बहनों ने भी विधायक श्री यादव को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने यसमिति की मांग पर घोषणा की कि छावनी लक्ष्मण नगर तालाब में भगवान सूर्य देव का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। आने वाले साल में जब हम सब यहां छठ पूजा करने आएंगे तब यह सूर्य देव का मंदिर बन कर तैयार हो गया रहेगा।

विधायक यादव की इस घोषणा के बाद से क्षेत्र के नागरिकों में बड़ा हर्ष का माहौल रहा। लोगों ने और व्रतियों ने इस शुभ और धर्म के काम के लिए विधायक देवेंद्र यादव को आशीर्वाद दिया और अपने छठी मईया से अपने बेटों की खुशहाली और लंबी उम्र की प्रार्थना के साथ ही विधायक देवेंद्र यादव के लिए भी प्रार्थना की।

डोमशेड का एमएलए ने किया लोकार्पण
क्षेत्र के नागरिकों कीमांग पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की थी। जिनके पहल से क्षेत्र में एक सर्व सुविधा युक्त भव्य डोमशेड का निर्माण किया गया है। जिसका आज छठ पर्व के पावन अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियेां के वरिष्ठ व सम्मानित नागरिकों के हाथों लोकार्पण करावा।

करीब 11 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया गया है। काफी समय से क्षेत्र वासियों कीमांग थी कि एक डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा समिति अध्यक्ष संगम यादव के नेतृत्व में साफा पहना के स्वागत किया

51 एचएससीएल कालोनी में होगा सौंदर्यीकरण और घाट निर्माण
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छठ पर्व के अवसर पर वार्ड 51 एचएससीएल कालोनी पहुंचे। जहां 10 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण और घाट का निर्माण किया जाएगा।

इसकी भी घोषणा विधायक यादव ने की है। साथ ही लोगों से मिले और सभी को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सैक्ड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...