BSP नगर सेवा विभाग की बड़ी कारवाही: 24 एकड़ जमीन और 434 मकानों से कब्जेधारियों को खदेड़ा गया…जन सहयोग के साथ आफिसर्स एसोसिएशन एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन ने भी दिया समर्थन; पढ़िए

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के नगर सेवा विभाग ने बड़ी कारवाही की है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के करीबन 205 करोड़ की 24 एकड़ जमीन और 434 मकानों से कब्जधारियों को खदेड़ा गया है। इस कारवाही में नगर सेवा विभाग को जनसमर्थन भी मिला है और साथ ही आफिसर्स एसोसिएशन एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन भी खुलकर सामने आया है।

बीएसपी की खाली जमीन पर किसी ने फॉर्म हाउस बना दिया था तो किसी ने खेती करना शुरू कर दिया था। किसी ने कारखाना बनाया तो किसी ने दुकान। आलम ये था कि मरोदा में बीएसपी की जमीन में पूरी मार्केट तक बस चुकी थी। एक तरफ से सबको जमीदोज किया गया।

24.04 एकड़ जमीन को बीएसपी ने कब्जा मुक्त कराया। जिसकी कीमत 205.27 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 434 आवासों को खाली कराकर अलॉटी, स्टेट कोर्ट और मेंटेनेंस आफिस को हैंडओवर किया गया। इतना ही नहीं पिछले 40 सालों से जिन डिक्री पर क्रियान्वयन नहीं हो सका था उस पर भी एक्शन लिया गया।

संपदा न्यालय में पारित 204 डिक्री कार्यान्वयन की गई जो कि एक रिकॉर्ड है। 450 से अधिक अवैध निर्माण/ स्ट्रक्टरेस तोड़े गए। जी ई रोड, खुर्सीपार एरिया की आठ फैक्ट्री को सील किया गया।

ये फैक्ट्री संचालक रेवेंयू के मामले में भी बीएसपी को चपत लगा रहे थे। मरोदा क्षेत्र की अवैध कॉलोनी शिवपारा को भी उजाड़ा गया। मरोदा क्षेत्र में भी दो अवैध फैक्ट्री को तोड़ा गया। मरोदा की अवैध मार्केट पर भी बुलडोजर चला।

इस तरह सिविक सेन्टर, मोनोमेन्ट नेहरू आर्ट गैलरी के सामने, रिसाली, नेवई, स्टेशन मरोदा, नंदिनी, वीरेभाट, खेदामारा, उतई रोड, टाउनशिप में कई स्थानों में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जाधारियों को बेदख़ल किया गया व तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। प्रत्येक कार्यवाही एनफोर्समेंट, भूमि विभाग और हाउसिंग सेक्शन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा भी प्रत्येक कार्यवाही में सहयोग किया गया। मुख्य महाप्रबंधक एस व्ही नन्दनवार के आने के उपरांत कार्यवाही में अत्यधिक तेजी आई। ऑफिसर्स एसोसिएशन व संयुक्त ट्रेड यूनियन का भी इस कारवाही में खुलकर समर्थन प्राप्त हुआ।

टाउनशिप के नागरिक भी आगे आये विभाग द्वारा कई कब्जेधारिओ के विरुद्ध विभिन्न थानों में FIR भी करवाया गया। अधिकारीयों ने बताया की कब्जेधारिओ, भूमाफ़ियायो और दलालो के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...