CG – चरित्र शंका में पत्नी का मर्डर: पड़ोस के लड़के से अवैध संबंध का था शक.. होता था विवाद… गुस्से में आकर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या… फिर खुद पहुंचा थाने और पुलिस से बोला – मैंने अपनी बीवी को मार दिया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद आरोपी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के सकरी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था।

बताया गया कि जगेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि सकरी में पड़ोस में रहने वाले किसी लड़के से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि डेढ़ महीने पहले जगेंद्र अपनी पत्नी को लेकर गांव में आकर रहने लगा गया था। मगर दोनों के बीच झगड़ा शांत नहीं हो रहा था। बार बार विवाद होता था।

सुबह दोनों पति-पत्नी खेत में घास काटने गए थे। मगर वहां भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पास रखा कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है।

ये जानने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ही पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...