पैरेंट्स के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट ने CMA मे उत्तीर्ण स्टूडेंट्स के माता-पिता का किया सम्मान…कॉमर्स गुरू बोले- पालकों का रहता है महत्वपूर्ण योगदान

भिलाई। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट भिलाई ने शनिवार को प्रोफेशन एग्जामिनेशन सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (CMA) में उत्तीर्ण होने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता के लिए होटल अमित पार्क भिलाई मे सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे स्टूडेंट्स के माता और पिता का सम्मान किया गया। बता दे की डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट शानदार परीक्षा परिणाम देने वाली संस्था है।

डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के संचालक कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय ने कहा की संस्था मे सी.एम.ए. का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहता है। छात्रो की सफलता मे गुरूजनों के साथ-साथ माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

इसी को ध्यान मे रखते हुये संस्था प्रत्येक वर्ष, उत्तीर्ण होने वाले छात्रो के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी सम्मान समारोह का आयोजन करती है।

डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी संस्था हैं जहां 11वीं, 12वीं के सभी विषय, विषय एक्सपर्ट एवं प्रोफेशनल शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जाते हैं।

जिसमें प्रमुख रूप से स्वंय डॉ. संतोष राय, डॉ. मिट्ठू, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर (ए.आई.आर.), सी.ए. दिव्या रत्नानी (ए.आई.आर.), सी. एम. ए. अदिती गंगवानी, अविनाश कौर, सिमरन कौर छात्रो को प्रशिक्षित करती है।

डॉ. संतोष राय ने चर्चा के दौरान बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी संस्था है जहां 11वीं, 12वीं, सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस., बी.कॉम., परसनाल्टी डव्लपमेंट की कक्षाएँ संचालित होती हैं।

संस्था में छात्र-छात्राओं के सर्वागिण विकास हेतु ध्यान दिया जाता हैं। वहीं संस्था पर साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट द्वारा छात्रों का मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन किया जाता हैं। ताकि छात्र-छात्राएं अपने कैरियर के प्रति सजग हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...