रायपुर। इस बार निगमों में कांग्रेस क्लीन स्विप होते हुई दिख रही है। भाजपा ने चार नगर निगमों पर जीत दर्ज कर ली है। छत्तीसगढ़ के 4 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।

जगदलपुर में भी भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को हराया है। राजनांदगांव निगम में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी को हराया है। 40 हजार से जयादा वोटों से भाजपा ने जीत दर्ज की है।