CG बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन नगर निगमों में भाजपा ने किया कब्जा… बाकी 7 जगहों पर भी BJP रेस में आगे… देखिये कौन-कौन से निगम में भाजपा जीती

रायपुर। इस बार निगमों में कांग्रेस क्लीन स्विप होते हुई दिख रही है। भाजपा ने तीन नगर निगमों पर जीत दर्ज कर ली है। छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। जगदलपुर में भी भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को हराया है।

Exit mobile version