अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार, भरमार बंदूकें बरामद

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मौके से 4 जिंदा भरमार बंदूकें और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक कोहकामेटा क्षेत्र में दो भाइयों द्वारा अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जहां से हथियार बरामद हुए। जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक साथ 4 भरमार बंदूकें मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार बनाने के पीछे क्या मकसद था और क्या इनकी सप्लाई कहीं और की जा रही थी।फिलहाल पुलिस बरामद सामग्री और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क को खंगाल रही है।

Exit mobile version