वैशालीनगर में कांग्रेस को करारा झटका: विधानसभा की टिकट मांग रहे राजेश चौधरी ने दिया इस्तीफा; अपने इस्तीफे में क्या-कुछ लिखा, पढ़िए ये खबर

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही राजनितिक पार्टियों में बवाल शुरू हो गया था। कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया तो कुछ नेताओं ने पार्टी ही बदल ली। वहीं अब खबर आ रही है की वैशाली नगर से कांग्रेस नेता राजेश चौधरी टिकट मांग रहे थे। पर पार्टी ने मुकेश चंद्राकर को वहां से प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद राजेश चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा पत्र में क्या लिखा है, देखिए.

पत्र में लिखा गया है –
जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक राजेश चौधरी, (वॉर्ड ३४ के छाया पार्षद ) भिलाई निषाद, मल्लाह, केवट, समाज संघ के संरक्षक,पावर हाउस, मछली मार्केट के सचिव और दुर्गा मन्दिर महिला समूह के संरक्षक, कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने विधानसभा की दावेदरी की थी लेकिन टिकट मुकेश चंद्राकार जी को मिली और पार्टी के नियम के अनुसार वो मुकेश चंद्राकार जी को बधाई और जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी और पूर्ण समर्थन का वादा भी किया।

लेकिन पार्टी के कुछ लोग उनके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है और पार्टी के विरुद्ध काम कर रहे है ये बोलकर गलत प्रचार और पार्टी के वरिष्ठ पद अधिकारी और कार्यकर्ता को भ्रमित कर रहें है जिससे उनको मान सम्मान नही मिल रहा था और उनकी बातों को भी नजरंदाज किया जा रहा था। विधायक देवेन्द्र यादव जी, मुकेश चंद्राकार और मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल जी के दामाद छितिज चंद्राकार जी से भी कोई सम्मान और सहयोग नही मिल रहा था वो भी उनको समर्थन नहीं दिए।

पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी जिसका कोई जवाब नही मिला और उन्होंने फ़ैसला लिया जहां एक पूर्व सैनिक अपनी ईमानदारी से अपनी पार्टी के लिए काम कर रहा था और सैनिकों को जहा सम्मान नही है इसलिए कांग्रेस पार्टी को अपना त्याग पत्र दे दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...