CG विष्णु कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में लिया गया ये महत्वपूर्ण निर्णय; पढ़िए अपडेट

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में दोनों डिप्‍टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद थे। बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।पहली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्‍न पर सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में भी योग्‍य लोग हैं और अब डब्‍ल इंजन की सरकार हो गई है। मिलकर काम करेंगे बजट की कोई कमी नहीं होगी।

  • साय ने कहा कि छत्‍तीसगढ़‍िया सबले बढ़ि‍या को हम चरितार्थ करेंगे।
  • कांग्रेस ने 5 साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ विश्‍वास घात किया।
  • हमारी पार्टी ने यह आश्‍वासन दिया है कि दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। दो साल का बोनस निश्चित रुप से देंगे।
  • साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

आदिवासी समाज का मान और सम्‍मान भाजपा ने जितना बढ़ाया है उतना किसी भी पार्टी ने नहीं बढ़ाया है। पहले आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूखमरी होती थी, लेकिन छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनी तब सस्‍ता अनाज देना शुरू किए। आज कहीं कोई भूखमरी नहीं है। यह हमारे आदिवासी समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। 15 साल में शिक्षा, चिकित्‍सा सहित अन्‍य क्षेत्रों में पर्याप्‍त विकास हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...