भिलाई में BJP महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष से BIG फ्रॉड: आरोपी ने दुबई में फैशन शो करवाने के नाम पर ठग लिए लाखों रूपए; ऑनलाइन लिया पैसे फिर…जानिए पूरा मामला

  • सोशल वर्क के साथ फैशन इवेंट्स का काम करती है पीड़िता
  • पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने दी जान से मरने की धमकी
  • 41 पार्टिसिपेंट के लिए पर पर्सन करीब 44 हजार रूपए का हुआ पेमेंट

भिलाई। भिलाई की महिला के साथ लाखों का फ्रॉड का मामला सामने आया है। यह फ्रॉड भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष जया रेड्डी के साथ हुआ है। दरहसल दुबई में फैशन शो कराने का झांसा देकर जाया रेड्डी को ठगा गया है। जयपुर राजस्थान निवासी आरोपी विजय जैन ने फैशन शो के नाम पर लाखों रुपए ठगी किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विजय जैन के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है।

भठ्ठी पुलिस के अनुसार, भिलाई के सेक्टर-1, क्वाटर नंबर 6/ए, एवेन्यू सी निवासी टी. जाया रेड्डी को विजय जैन नाम के व्यक्ति द्वारा इंटरनेश्नल लेवल पर दुबई में फैशन शो कराने के नाम पर यूपीआई गुगल पे, फोन पे के माध्यम से करीब 17 लाख 88 हजार 328 रूपये का फ्रॉड किया है। आरोप है की विजय जैन ने रुपए लेने के बाद जया रेड्डी को इवेंट कार्यक्रम में शामिल नहीं करवाया। इसके बाद पीड़िता का रकम भी नहीं लौटाया गया। टी. जाया रेड्डी जे.के. फाउंडेशन की डायरेक्टर है। सोशल वर्क भी करती है। पीड़िता फैशन इवेंट्स के कार्य करती है। रेड्डी नगर निगम भिलाई की पूर्व पार्षद, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक पीड़िता 10 इवेंट्स पूर्ण करा दिया है। रायपुर निवासी महिला से परिचय जे.सी.आई. की बैठक में पीड़िता से हुआ। तब महिला गुमराह करते हुए इंटरनेशनल लेवल पर फैशन शो का इवेंट कराने की बात कही। इसके लिए कंपनी मालिक विजय जैन (आरोपी) है जो सोने के व्यापारी है। जिसे आरोपी महिला पांच सालो से जानती है। वह आईडबल्यूएफसी नामक कंपनी संचालित करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...