बीटेक परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा : प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर दिला रहा था पेपर, आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ थाने में शिकायत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में बीटेक बैकलॉग परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को बीआईटी परीक्षा केंद्र में एक छात्र की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इस मामले में परीक्षा केंद्र के प्रमुख ने पद्मनाभपुर पुलिस थाने में आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने आवेदन दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, 7 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कंप्यूटर साइंस सिक्स्थ सेमेस्टर की बैकलॉग परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान साइबर सिक्योरिटी का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक का मिलान किया गया, साथ ही विद्यार्थियों से हस्ताक्षर भी लिए गए। तभी एक छात्र पर संदेह हुआ। जब प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक की तुलना की गई, तो पाया गया कि रोल नंबर 301313122039 के वास्तविक छात्र हिमांशु कुमार की जगह 301311022103 वाला दिव्यांशु कुमार परीक्षा दे रहा था।

प्रवेश पत्र में परीक्षा देने वाले छात्र की फोटो थी, लेकिन उपस्थिति पत्रक में लगी तस्वीर किसी और की थी। दोनों के हस्ताक्षर भी अलग पाए गए। जब दिव्यांशु से अलग कक्ष में पूछताछ की गई तो उसने हिमांशु की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली। उसका लिखित बयान भी लिया गया। जांच में सामने आया कि दिव्यांशु, यूटीडी का कंप्यूटर साइंस छात्र है और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर-91 का निवासी है।

कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष के माध्यम से तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को इस घटना की सूचना दी। विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड की जाँच करने पर भी इस फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को औपचारिक रूप से आवेदन भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...