CG – जमीन बेचने के नाम पर बड़ी ठगी: जमीन बेचने प्रॉपर्टी डीलर से किया सौदा… 27 लाख वसूलने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री… केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां जमीन बेचने को लेकर 27 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने एग्रीमेंट कर के पैसे वसूल लिए, लेकिन जब जमीन की रजिस्ट्री कराने की बारी आई, तब वह साफ़-साफ़ मुकर गया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द निवासी चंद्रशेखर सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। करीब एक साल पहले उसने लिंगियाडीह में रहने वाले व्यवसायी घनश्याम देवांगन से उसकी जमीन खरीदने के लिए सौदा तय किया था। इससे पहले प्रॉपर्टी डीलर ने अपने पार्टनर नीरज श्रीवास को जमीन देखने के लिए भेजा। जमीन पसंद आने पर सौदा तय कर लिया और एग्रीमेंट कर 27 लाख रुपए दे दिए।

प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि, उसने पूरी जमीन का एक करोड़ 10 लाख रुपए में सौदा तय किया था। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस भी दे दिए। इस बीच एक महीने के भीतर ही डीलर ने व्यवसायी को 27 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया। लेकिन, जब जमीन की रजिस्ट्री कराने की बारी आई, तो व्यवसायी टालमटोल करने लगा। एक साल बीतने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर प्रॉपर्टी डीलर ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...