भिलाई निगम के वार्ड-28 में बड़ी सौगात: प्रेम नगर में बनेंगी सड़कें और नाली… सभापति गिरवर बंटी साहू ने किया भूमिपूजन; मुकेश चंद्राकर और विजय साहू भी रहें मौजूद

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 प्रेम नगर में सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन आज सभापति गिरवर बंटी साहू एवं वार्ड पार्षद शारदा राय ने किया। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य विजय साहू और जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अधोसंरचना की निधि से दोनों ही निर्माण कार्य किए जाएंगे। छ: लाख की लागत से सड़क का सीमेंटीकरण तथा चार लाख की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। नाली निर्माण हो जाने से बरसात में मोहल्ले में पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तो वही बरसाती पानी नाली के माध्यम से होकर निकल जाएगी।

पानी निकासी नाली निर्माण के चलते सुगम हो पाएगा। सड़क सीमेंटीकरण हो जाने से आवागमन में सुविधा होगी। काफी समय से वार्ड वासी इस कार्य की मांग कर रहे थे जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद ने तत्परता दिखाते हुए महापौर नीरज पाल के मार्गदर्शन के चलते कार्य को स्वीकृत कराया और आज भूमिपूजन कर काम को चालू कराया। भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...