दुर्ग की Super Girl: ब्यूटी आइकॉन ऑफ़ इंडिया में डॉ. गुंजा पिंचा ने जीता मिस छत्तीसगढ़ का टाइटल; डेंटिस्ट, शेफ, महामंत्री इनके बारे में जान कर चौक जाएंगे आप; देखिये Photos और Video

भिलाई। दुर्ग जिले की डॉ. गुंजा पिंचा मल्टी टैलेंटेड हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे है, आपको विस्तार से बताते है। दरहसल डॉ. गुंजा पिंचा ने Aarna फाउंडेशन की ओर से आयोजित ब्यूटी आइकॉन ऑफ़ इंडिया में मिस छत्तीसगढ़ का टाइटल जीता है। ये आयोजन 18 दिसंबर को राजधानी रायपुर में हुआ था। इसके पहले 16-17 दिसंबर को ग्रूमिंग सेशन हुआ था।

डॉ. गुंजा पिंचा के अनुसार इस केटेगरी में करीब 15 लोगों ने भाग लिया था जिसमें उन्होंने मिस छत्तीसगढ़ के टाइटल के साथ-साथ मिस छत्तीसगढ़ इंडिया स्टेट प्रिंसेस ऑफ़ हार्ट का भी टाइटल अपने नाम किया है। ये आयोजन रूना शर्मा के Aarna फाउंडेशन ने करवाया था।

डॉ. गुंजा पिंचा पेशे से एक डेंटिस्ट है। गुंजा कुकिंग में भी एक्सपर्ट है उनकी कई रेसेपी बहुत पॉपुलर है। डॉ. गुंजा पिंचा ने बताया की नेशनल TV शो मास्टर शेफ के 5 राउंड में से 2 राउंड उन्होंने क्लियर कर लिया है। कई बड़े चैनलों और ब्रांड ने डॉ. गुंजा और इनकी रेसिपी को फीचर भी किया है।

डॉ. गुंजा पिंचा छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग महिला इकाई की महामंत्री भी है। उन्होंने इस ब्यूटी इवेंट में पहली बार दोस्त के कहने पर रजिस्टर किया और मिस छत्तीसगढ़ का टाइटल भी जित लिया है।

देखिये Photos और Video :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...