भिलाई TIMES की स्टिंग का बड़ा असर: अवैध प्लाटिंग करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई… बिना TNC लिए काट रहे थे प्लाट… निगम के अमले ने जब्ती बनाकर की कार्रवाई, खेत में बसा रहे थे कॉलोनी; देखिए वीडियो

  • भिलाई टाइम्स ने किया था स्टिंग ऑपरेशन
  • कुरुद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ होगी FIR
  • खेती के जमीन में की जा रही थी प्लाटिंग
  • निगम ने 12 ट्रिप मुरूम किया जब्त
  • टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम से नहीं मिली थी परमिशन
  • JCB के मदद से हटाए गए पोल और किए गए गड्ढे

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग को लेकर 5 अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। खेती की जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ निगम ने ये कार्रवाई की है। निगम के अमले ने कई ट्रिप मुरूम जब्त किया है। निगम ने अपनी कार्रवाई में मार्ग संरचना को भी हटाया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है। अवैध प्लाटिंग करने वालों पर निगम अब एफ.आई.आर. भी करवाएगी। आपको बता दें जनता के हित में बीते दिनों भिलाई टाइम्स ने इस मुद्दे पर स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसका परिणाम त्वरित मिल गया। अवैध प्लाटिंग पर अब नगर निगम भिलाई ने सख्ती दिखाई है। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आज दिनभर कार्रवाई चली है।

देखिये भिलाई टाइम्स के स्टिंग ऑपरेशन का ट्रेलर :-

कुरुद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कुरूद इलाके में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध आज बड़ी कार्रवाई की गई। कुछ दिनों से अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसको देखते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसी तारतम्य में आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने निगम प्रशासन का अमला कुरुद क्षेत्र पहुंचा था, साथ में तहसीलदार क्षमा यदु सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी।

देखिये भिलाई टाइम्स के स्टिंग ऑपरेशन का पूरा वीडियो :-

अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ होगी FIR

अवैध प्लाटिंग के कार्यवाही के दौरान कोई भी मौके पर मौजूद नहीं हुआ। भूस्वामी एवं अवैध प्लाटिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है, तहसीलदार सोमवार को खसरा नंबर सहित इसकी रिपोर्ट भिलाई निगम को देगी। इस आधार पर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए एफ.आई.आर. दर्ज करवाया जायेगा। बता दे कि 5 अलग-अलग स्पॉट पर लगभग 25 एकड़ के क्षेत्रफल पर अवैध प्लाटिंग करने की तैयारी की जा रही थी, इसके लिए मुरूम से जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा था, इधर प्लाट में भीतर जाने के लिए मार्ग संरचना भी तैयार किया गया था, आरसीसी पोल आदि के माध्यम से अवैध प्लाटिंग की संपूर्ण तैयारियां की जा रही थी।

देखिये निगम की कार्रवाई का वीडियो :-

खेती के जमीन में की जा रही थी प्लाटिंग

खेती की जमीन को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज जाने के रास्ते पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम देने पुख्ता इंतजाम किए जा रहे थे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व निगम से भी किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं ली गई। निगम को अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्यवाही किए। दो जेसीबी और चार डंपर की मदद से दोपहर बाद तक 12 ट्रिप मुरूम की जब्ती की जा चुकी थी।

JCB के मदद से हटाए गए पोल और किए गए गड्ढे

अवैध प्लाटिंग न हो इसके लिए जेसीबी के माध्यम से मार्ग संरचना में जगह-जगह गड्ढे कर इसे रोकने की कार्यवाही की गई। पोल आदि को हटाया गया। एक बड़े भूभाग को टुकड़ों में विभाजित कर विक्रय किए जाने के प्रयास को लेकर आज निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 के तहत कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान! भिलाई आयुक्त के...

भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।...

मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का...

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी...

ट्रेंडिंग