CG – पैदल घूम रहे दो लोग हो गए सड़क हादसे का शिकार: 2 लोगों को कुचलते निकल गई गाड़ी… मौके पर ही हो गई मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों किया चक्काजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 52 साल के सहनू पोबिया और मनोहर पोबिया (35 वर्ष) दोनों पैदल घूमने के लिए निकले थे, इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लटेसरा का है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने चंद्रपुर थाने में दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर DSP अंजलि गुप्ता और नायब तहसीलदार राज भानु पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। करीब 5 घंटे तक उन्होंने रोड जाम कर दिया। जिसके कारण यातायात ठप हो गया।

एक बार फिर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता दी, जिसके बाद उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

सहनू का सिर और बायां हाथ वाहन के चक्के में आकर बुरी तरह से कुचल गया। वहीं मनोहर के सिर पर भी गंभीर चोट आई है। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने मेन रोड जो चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग को जोड़ती है, उस पर शव को रखकर 5 घंटे तक चक्काजाम किया। रात करीब 12 बजे उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। चक्काजाम खत्म करने के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...