खुर्सीपार में बड़ा कांड: पिता ने तीन बेटी और पत्नी पर चलाया तलवार, एक की मौत…घर में सिर्फ खून ही खून, पुलिस के आला अफसर मौके पर

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार इलाके में बड़ा कांड हो गया है। एक पिता अपनी तीन बेटियों और पत्नी पर तलवार चला दिया है। इस कांड में एक बेटी की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग बुरी तरह जख्मी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • वहीं मामला इतना बड़ा था कि पूरे मामले की तह तक तफ्तीश के लिए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी मौके पर पहुंच गए हैं।
  • सुबह-सुबह हुए इस कांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
  • दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, अमरदेव राय पता KLC ने अपनी तीन बेटी और पत्नी को तलवार से मारा, जिससे एक की मौत हो गई है।
  • 20 वर्षीय ज्योति राय बेटी ने दम तोड़ दिया है।
  • बाकियों की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में उपचार जारी है।

  • बताया गया कि, रात तकरीबन 3.30 बजे के आसपास की ये घटना है। मामूली किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बात तलवार तक पहुंच गई। मामला इतना बढ़ गया कि अमरदेव राय ने तलवार निकालकर चारों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इस कांड में ज्योति राय की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...