BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे छत्तीसगढ़: कार्यक्रम में हुआ बदलाव… बस्तर के जगह रायपुर लैंड हुए नड्डा; पूर्व CM डॉ. रमन के साथ जगदलपुर पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे ले कर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर है। वे आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं। जेपी नड्डा रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। उनके स्वगत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी एयरपोर्ट पहुंचे हैं। कुछ ही देर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ डॉ. रमन सिंह भी जगदलपुर जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए हैं। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

बस्तर संभाग के जगदलपुर के लालबाग मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा आयोजित है। आपको बता दें कि, इससे पहले जेपी नड्डा सीधे जगदलपुर जाने वाले थे। लेकिन उनके दौरे में बदलाव किया गया और वे पहले रायपुर पहुंचे, अब यहां से जगदलपुर जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...