संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक: दर्शक दीर्घा से कूदे दो शक्स और जलाया “कलर स्मोग”… सदन के बाहर भी प्रदर्शन, सभी गिरफ्तार, कार्यवाही दोबारा शुरू; IB करेगी… देखिए VIDEO

नई दिल्ली। संसद हमले के 22वीं बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जारी सदन में अचानक दर्शक दीर्घा से दो शक्स कूद गए और कलर स्मोग जलाने लगे जिससे अफरा तफरी मच गई है। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया। स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया था। संसद के बाहर भी दो लोगें ने नारेबाजी किया और कलर स्मोग जलाया। सभी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और सभी से पूछताछ जारी है। 13 दिसंबर 2001 को ही संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था। कुछ दिन पहले खालिस्तानी आंतकी पन्नू ने आज यानी 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला की गीदड़ भभकी भी दी थी।

यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। सदन जब 2 बजे दोबारा शुरू हुआ तब संसद भवन की सुरक्षा चूक के मामले में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है…”

“प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया है और उनके पास मौजूद चीज़ों को ज़ब्त कर लिया गया है। बाहर मौजूद दोनों संदिग्धों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। “इस घटना के बाद कई सांसदों ने मीडिया से कहा कि लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो लोग कूदे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इन लोगों के हाथ में ‘कलर स्मोग’ था। ये लोग लोकसभा में दर्शक दीर्घा से तब कूदे, जब पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद खानेन मुर्मू बोल रहे थे। IB भी आरोपियों से पूछताछ करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर SP...

CG बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसपी ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी वैभव बैंकर ने अवैध वसूली की शिकायत पर...

MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, रायपुर में कर...

रायपुर. कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई...

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

बड़ी खबर : जहर खाने से तीन मासूमों की...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या...

ट्रेंडिंग