भिलाई। भिलाई में विराट संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ होने वाला है। जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा ये आयोजन किया जा रहा है। जय हनुमान सेवा वाहिनी के संगठन मंत्री डामेन्द्र परगनिहा ने बताया कि, भिलाई शहर सहित प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए संगीतमय सुन्दकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।
1 जनवरी 2023 दिन रविवार को शाम 5 बजे से सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा है। कथावाचक आचार्य कान्हा एवं देवा महाराज होंगे। जय हनुमान सेवा वाहिनी के द्वारा भंडारा का भी व्यवस्था किया गया है।