बड़ी खबर : गांधी जयंती पर सीएम साय ने लगाई झाड़ू, खादी वस्त्र खरीदने पर 25 % सब्सिडी देने का किया ऐलान

रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। खादी को आगे बढ़ाने के लिए सीएम ने खादी के वस्त्र खरीदने पर 25 % सब्सिडी देने का ऐलान किया। 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दी जाएगी। इस मौके पर आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सड़क पर झाड़ू भी लगाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ के अंतर्गत सड़क पर झाड़ू भी लगाई. कार्यक्रम में उनके साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत समेत अन्य प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुजारी थे, वहीं लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे. 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में मनाते हैं. विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मना रहे थे, उसका आज समापन किए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...