बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली और नाहटा हाउस में कार्रवाई जारी

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम कामठी लाइन स्थित भंसाली हाउस और सत्यम विहार स्थित नाहटा हाउस पहुंची है, जहां कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि ED की टीम करीब तीन से चार वाहनों में पहुंची है। दोनों स्थानों पर जांच की जा रही है। हालांकि, ED की इस कार्रवाई के पीछे क्या मामला है और किन दस्तावेजों या लेन-देन की जांच की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

मामले में अधिकृत जानकारी का इंतजार है। ED की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

Exit mobile version