भिलाई निगम के करदाताओं के लिए बड़ी खबर: स्वविवरणी की होगी औचक जांच… गलत पाया गया तो देना होगा शास्ति… निगम आयुक्त रोहित व्यास ने दिए है रेंडम जांच के निर्देश

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्वविवरणी की औचक जांच की जा रही है। खुर्सीपार जोन क्षेत्र के अधिकारियों ने आरएसएस मार्केट एवं टी मार्केट के क्षेत्रों में करदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वविवरणी के आधार पर मौके पर जांच की। खुर्सीपार जोन के अधिकारियों की टीम ने पावर हाउस चौक के समीप स्थित ईस्टर्न हाईवे पेट्रोल पंप तथा दुकानों की जांच की। यह देखा गया कि प्रस्तुत की गई स्वविवरणी के आधार पर टैक्स जमा किया जा रहा है या नहीं, स्वविवरणी कहीं गलत तो भरकर नहीं दी गई है, मौके पर क्षेत्रफल की नाप जोक कर एरिया भी देखा गया तथा कितने क्षेत्र में कंट्रक्शन का कार्य किया गया है इसकी भी जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि प्रस्तुत स्वविवरणी के आधार पर ही टैक्स जमा किया जा रहा है।

बता दें कि करदाता के द्वारा टैक्स जमा करने के पूर्व स्वयं के द्वारा अपनी संपत्ति से संबंधित विवरणी प्रस्तुत की जाती है और इसी आधार पर टैक्स जमा किया जाता है। अगर प्रस्तुत की गई स्वविवरणी जिसके आधार पर करदाता के द्वारा टैक्स जमा किया जा रहा है यह गलत पाए जाने पर शास्ती की राशि करदाता को देनी होगी। जांच में गलती पाई जाती है और 10% से अधिक का अंतर आता है तो टैक्सपेयर को अंतर की राशि का 5 गुना शास्ति निगम में जमा करना होगा। इसलिए करदाता के द्वारा विवरणी सही दी गई है या नहीं इसकी जांच आवश्यक है। गौरतलब है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संपत्तिकर की समीक्षा बैठक के दौरान असेसमेंट की रेंडम जांच के निर्देश सभी जोन आयुक्त को दिए हैं। इसी तारतम्य में खुर्सीपार जोन क्षेत्र के अधिकारियों ने टीम बनाकर रैंडम जांच की है। जांच के दौरान जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू तथा निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा ने ईडी के...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बिग बॉस फेम और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय...

घर के पीछे मिले गांजे के 425 पौधे, 21...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घर के पीछे मक्के की फसल के बीच गांजे के 425 पौधे मिलने के मामले में आरोपी चत्तर सिंह की...

IED डिफ्यूज करते समय धमाका, CRPF के 4 जवान...

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित कोंटा क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के पास आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका...

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...