VIDEO: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल, इससे आहत होकर 8 ने की खुदकुशी की कोशिश…यूनिवर्सिटी कैंपस में रात से बवाल, पढ़िए क्या-कुछ है जरूरी अपडेट्स

बड़ी खबर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आ रही है। जहां पता चला है कि 60 छात्राओं के MMS बन गए हैं। इनका नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। ये वीडियो साथी छात्रा ने ही बनाया था और उसने शिमला में अपने एक दोस्त को भेजा था। उसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा होना शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है। जब वह वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भी देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। विवेकशील सोनी ने कहा कि महिला वार्डन से गलती से कहा था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था। आरोपी ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं है।

जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।

सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वॉयस मैसेज भी वायरल हो रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है।

अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो।

इस वीडियो का सामने आने के बाद सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गई। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए। तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दी। पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

https://twitter.com/unapologeticAnk/status/1571225138703765506

हॉस्टल में लड़कियों ने आरोपी छात्रा से पूछा कि उसने ये वीडियो क्यों बनाई। क्या उसपर कोई दबाव था? लड़कियों ने कहा कि अगर अभी तुमने सच बता दिया तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। तुम्हारे खिलाफ पुलिस शिकायत नहीं होगी। इस पर आरोपी छात्रा ने पहले तो कहा कि जिस लड़के ने उसे वीडियो बनाने को कहा था, वह उसे नहीं जानती है।

जब लड़कियों ने उसे बार-बार कहा कि सच बता दो, तो तुम बचा जाओगी, तो आरोपी लड़की ने अपने फोन में लड़के का फोटो दिखाया। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है कि इस लड़के से आरोपी लड़की का क्या संबंध है और वह उसे वीडियो क्यों भेजती थी।

यूनिवर्सिटी में हालात संभालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल तैनात है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन वीडियो को इकट्‌ठा करने का मकसद क्या था? यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। ऐसे में इन दोनों ने यह क्यों किया? पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जाकर पता करूंगी कि पूरा मामला क्या है? शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शादी की खुशिया बदली मातम में: शादी...

शादी की खुशिया बदली मातम में पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क लगातार जारी: शहर...

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेताओं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं...

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के BCA फाइनल ईयर के...

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा बुधवार को बीसीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने...

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में अब तीसरे चरण के...

भिलाई डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा डैम लगाएगी। दूसरे चरण...

ट्रेंडिंग