CG – संविदाकर्मियों की हड़ताल पर बड़ी खबर: कर्मचारियों ने स्थगित किया हड़ताल, नियमतिकरण की मांग को लेकर कर रहे थे स्ट्राइक

रायपुर। नियमितीकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करते हुए कहा है कि, हड़ताल के चलते आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हड़ताल स्थगित के बाद कल से 45 हजार संविदाकर्मी अपने अपने काम पर लौट आएंगे। बताया जा रहा है कि संविदा कर्मचारियों ने मिले आश्वाशन के बाद अपनी हड़ताल को खत्म किया है।

उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे प्रदेशभर के 54 विभागों के 45,000 कर्मचारी। कर्मचारियों का कहना है जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने आंदोलन स्थगित किया है और उन्हें विश्वास है जल्द ही उन्हें नियमित किया जाएगा।

Exit mobile version