BREAKING: महादेव बुक का बड़ा प्लेयर नोएडा में अरेस्ट; बिल्डर, सराफा समेत अन्य कारोबारियों का मिला कनेक्शन…

नोएडा। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ऑनलाइन सट्टा के ठिकानों पर लगातार एक्शन ले रही है।

आपको बता दें चार सौ करोड़ से अधिक के अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गिरोह के इंडिया हेड सचिन सोनी को नोएडा पुलिस थाना सेक्टर-39 ने गिरफ्तार कर लिया है। नवोदय टाइम्स की एक खबर के अनुसार, आरोपी को झांसी एसओजी की सहायता से झांसी से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी झांसी का ही रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से यह कारोबार चल रहा था। झांसी और ललितपुर के करीब 2000 कारोबारियों ने इस गेमिंग एप पर करीब दो हजार करोड़ रुपए लगाए हुए थे। इंडिया का सारा काम नीरज गुप्ता बतौर मैनेजर देखता है। पकड़े गए आरोपी सचिन सोनी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉम सोसायटी में एक फ्लैट लिया हुआ है।

ACP रजनीश वर्मा ने आगे बताया कि, आरोपी यहां भी आता-जाता रहता है। इसके अलावा आरोपी 2019 में भी इस तरह का काम दिल्ली में शुरू किया था। लेकिन फेल हो जाने पर आरोपी झांसी भाग गया। एसीपी ने बताया कि सचिन सोनी ने झांसी और ललितपुर के 50 से अधिक लोगों को इस ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गिरोह से जोड़ा हुआ है। धीरे-धीरे इस पूरे गिरोह के एक-एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस गिरोह के सरगना सहित कुछ आरोपियों को लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि सचिन सोनी ने झांसी और ललितपुर के कई बड़े बिल्डर, सर्राफा, बड़े कारोबारियों और सफेदपोश लोगों का पैसा गेमिंग एप में लगवाया हुआ है।

पाकिस्तान से जुड़े तार
आरोपी से पुलिस की टीमों ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में सचिन ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। आरोपी देश में बेरोजगार लड़कों की सप्लाई करता था। इस ऐप के पाकिस्तान से भी तार जुड़े हुए मिले है। गैंग को लेकर आने वाले दिनों में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी...

दुर्ग के शराब भट्ठी में मर्डर: दो लोगों के...

दुर्ग। दुर्ग में शराब खरीदी को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पहले तो पुलगांव थाना इलाके में शराब दुकान में 2 लोगों...

ट्रेंडिंग