दुर्ग पुलिस की खास पहल: ग्राम पंचायत में लगाई गई “खाकी की चौपाल”… ग्रामीणों की समस्याएं, शिकायतों को पुलिस ने जाना… IUCAW DSP शिल्पा साहू ने बच्चों को गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी

दुर्ग। दुर्ग जिला पुलिस ने एक खास पहल की है। शुक्रवार को रसमड़ा ग्राम पंचायत में खाकी की चौपाल लगाई गई। जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुए। जहां उनकी समस्याएं, शिकायतों को उनसे पूछा गया। डॉ.अभिषेक पल्लव दुर्ग SP, संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ), मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के द्वारा बच्चों को गुड टच और बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं महिलाओ ने अपनी समस्याएं और अपनी बात रक्षा टीम के समक्ष रखीl महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई। जहां उनको घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।

ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे जानकारी दी गई और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई। जहां रक्षा टीम एवं चौकी अंजोरा क स्टाफ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...