भिलाई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व गुजरात युवा कांग्रेस के प्रभारी मो. शाहिद को कांग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। युवा कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है। इस सूची में भिलाई में रहने वाले मो. शाहिद का भी नाम है। मो. शाहिद को गुजरात के बाद अब राजस्थान का प्रभारी बनाया है। गुजरात में अगले माह दिसंबर में चुनाव होंगे।
संगठन को तैयार कर खुश कर दिया है। अब अगला टास्क राजस्थान का शाहिद को दिया है। जहां पर कांग्रेस की सरकार है। शाहिद के साथ तीन सह-प्रभारियों को अटैच किया है। तीन सहप्रभारियों में वंदना बेन, धीरज सिंह और ऋषंदर महार को बनाया गया है।