राजधानी रायपुर के लिकर शॉप में बड़ी धांधली? अधिक कीमत का स्टिकर लगा कर शराब की बोतलें बेचने का आरोप… अफसर ने क्या कहा? पढिए ये रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शराब घोटाले का मामला बहुचर्चित है। इस मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर की शराब दुकान में बोतल में अधिक रेट का स्टीकर लगा कर विक्रय करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, लिकर शॉप में रेट के ऊपर ज्यादा रेट वाले स्टिकर लगाकर शराब के बोतल बेचा जा रह है। दैनिक भास्कर डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार समझिये ये मामला…

राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित प्रीमियम लिकर शॉप से ग्राहक ने सोलन ब्रैंड नेम वाली शराब ली। इसके डब्बे पर प्रिंट रेट के अलावा बढ़े हुए दाम की एक स्टिकर लगी हुई थी। आमतौर पर शराब के शौकीन जल्दबाजी में बारीक स्टिकर पर ध्यान नहीं दे पाते। शराब की बोतल पर असल रेट 750 लिखा था और स्टिकर 920 की थी। एक बोतल पर करीब 170 रुपए ग्राहक से अधिक चार्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है क़ी, दुकान पर ऐसी हजारों बोतलें बेची गई होंगी और सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि प्रदेशभर की सैकड़ों दुकानों से ऐसी हजारों बोतल बेची गई होंगी और लोगों ने अधिक रुपए दे दिए।

अफसर का वर्जन
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद पटले ने कहा कि हो सकता है कि शराब की बोतल का रेट बदल गया हो या बढ़ गया हो हम इसे देखेंगे। रेट बदलने या बढ़ने पर कंपनियां स्टिकर लगाती हैं, रेट में बदलाव की वजह से ऐसा हुआ होगा।

पिछले सत्र 5 हजार करोड़ से अधिक की शराब बिकी
विधानसभा के बीते सत्र में शासन की ओर से बताया गया कि साल 2022-23 में 5 हजार 525 करोड़ की शराब बिकी है। 2019-20 में 4952 करोड़, साल 2020-21 में 4636 करोड़, साल 2021-22 में 5110 करोड़ की वैध ढंग से बेची जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...