विधायक के ठिकानों में ED ने मारी रेड: राजधानी समेत 12 जगह चल रही छापेमारी… बिल्डर और संवेदक के यहाँ भी कारवाई; पढिए डिटेल्स

सुबह से ED की कार्रवाई जारी, इसके पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी मारी है रेड

रांची। ED ने झारखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ED की टीम छापेमारी कर रही है। रांची समेत कई अन्य जिलों में कार्रवाई चल रही है। जिन ठिकानों पर ED द्वारा छापेमारी की जा रही है, उसमें विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ रांची के चेशायर होम में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार का ठिकाना भी शामिल है।

इसके अलावा दुमका में पेयजल-स्वच्छता विभाग के दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा मिक्की और विनोद कुमार लाल के घर पर भी रेड पड़ा है। सुबह 6 बजे से ED जाँच करने पहुंची है। विनोद कुमार लाल नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष है। जबकि अजय कुमार झा की पत्नी श्वेता झा नगर परिषद की अध्यक्ष रहीं हैं, जिनका कार्यकाल कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग (IT) के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर ED की यह कार्रवाई शुरू हुई है। पिछले साल 4 नवंबर को इनकम टैक्स ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ रेड मारी थी। इस दौरान IT ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी छापेमारी की थी। प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई डाक्यूमेंट्स बरामद किए गए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद इनकम टैक्स ने इन मामलों की जांच के लिए केस ED को फॉरवर्ड कर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...