छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 यात्रियों की मौके पर हुई मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस चारभाँटा मोड़ के पास पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा हैं कि बस चालक के लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

सड़क दुर्घटना का ये मामला रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लैलूंगा से रायगढ़ के बीच चलने वाली सिटी बस आज सुबह घरघोड़ा के चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं कि बस का चालक लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए सड़क से नीचे उतार दिया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित बस पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को पुलिस की मदद से मेेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया हैं।

वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। बताया जा रहा हैं कि दुर्घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस दुर्घटना के बाद आरोपी बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ। गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक थी। यात्रियों ने चालक को वाहन को धीरे चलाने की भी बात कही थी, लेकिन वह नही माना और बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...