महादेव सट्टा ऐप में बिग अपडेट: रणबीर कपूर के बाद अब कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को ED का समन, श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल

डेस्क। बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और श्रद्धा कपूर हैं। ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद चारों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

‘महादेव बेटिंग ऐप’ केस में भेजा गया समन
अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता हिना खान और हुमा कुरेशी के साथ ही श्रद्धा कपूर को तलब किया है। कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।’

ईडी के दायरे में इतने लोग
ईडी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने सेलेब्स पर वर्चुअल स्पेस में अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों सहित लगभग 100 लोग ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब किया जाएगा। बता दें, बीते दिन रणबीर कपूर को भी ईडी द्वारा समन भेजा गया था।

रणबीर कपूर के बाद भेजा गया तीनों को समन
कपिल शर्मा, हिना खान, हुमा कुरैशी और श्रद्धा कपूर को समन महादेव बेटिंग ऐप मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में रणबीर कपूर को ईडी द्वारा तलब किए जाने के बाद भेजा गया है। रणबीर कपूर को 6 अक्तूबर को एजेंसी के रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने दो सप्ताह का एक्सटेंशन मांगा है। भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर हैं और कथित तौर पर इसे दुबई से संचालित करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...

CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले अंबिकापुर आई 28 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

CG News : नाबालिग बेटी से पिता ने किया...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास...

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...