CG में न्यूज़ एंकर सलमा मर्डर केस में बड़ा अपडेट: 5 साल पहले हुई थी लापता… कंकाल खोजने पुलिस ने खोद दी थी सड़क, जिम ट्रेनर समेत दो गिरफ्तार… जल्द खुलासा; जानिए पूरा मामला

कोरबा। कोरबा में न्यूज एंकर सलमा खान की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में पुलिस के हाथ दो आरोपी लगे है। आपको बता दें, पांच साल पहले सलमा अचानक लापता हुई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। सलमा खान लोकल चैनल में न्यूज एंकर थी, उसके अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी थी।

देखिये ये क्राइम स्टोरी का वीडियो रिपोर्ट :-

पुलिस लगातार सलमा की तलाश करती रही थी लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अचानक उसकी हत्या की बात सामने आई, हत्या का आरोप उसके साथी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके एक अन्य साथी पर लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या कर शव को दर्री मुख्य मार्ग भवानी मंदिर के पास सड़क निर्माण के दौरान दफना दिया था। यह बात सामन आने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसका साथी फरार हो गए थे। जहां पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और बहुत जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है।

सड़क में गड्डा कर कंकाल खोजते पुलिस वाले

पुलिस ने कुछ माह पहले ही दर्री मुख्य मार्ग किनारे सलमा खान का नर कंकाल बरामद करने जेसीईबी मशीन से खुदाई भी की गई थी। जहां नर कंकाल नहीं मिलने के बाद रायपुर से डिटेक्टिव मशीन भी मंगाई गई थी। लेकिन नर कंकाल बरामद नहीं हुआ, लगातार इस मामले में तलाश जारी है। सलमा खान की हत्या कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, इसका खुलासा पुलिस बहुत जल्द कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...