खुर्सीपार हत्याकांड में भूपेश सरकार का रूख: वीरू के परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता राशि…पत्नी को तत्काल संविदा नौकरी और बच्चों का दाखिला इंग्लिश मीडियम स्कूल में करने CM का निर्देश

भिलाई। खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा अपडेट आया है। राज्य की भूपेश सरकार का रूख सामने आया है। जिसमें पीड़ित परिवार को मदद करने की नीयत से सरकार ने निर्देश दिया है। कहीं न कहीं इस आदेश से परिवार को बड़ी राहत मिलने के आसार है और न्याय की उम्मीद परिजनों के लिए जाग गई है। आपको बता दें कि इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। उस आदेश में ये कहा गया है कि पीड़ित परिवार के लिए राज्य सरकार ने जरूरी निर्देश दिए हैं।

पुलिस की प्रेस रिलीज में क्या-कुछ है…

दिनांक 15.09.23 को रात्रि करीबन 07.30 बजे खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह उर्फ वीरू के साथ मारपीट से आई चोट से अस्पताल में ईलाज दौरान फोत हो जाने से थाना खुर्सीपार में आरोपियों के विरुद्ध धारा 302,294,506,323,147,149,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाl प्रकरण की गंभीरता के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा तत्काल टीम गठित कर उपरोक्त आरोपियों की पता तलाश कर 4 आरोपी एवम 1 विधि के विरुद्ध अपचारी बालक के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तारी की गई। घटना में सम्मिलित अन्य साथीयो के संबंध में पूछताछ की जा कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है l

👉 उक्त मामले में मुखमंत्री छ.ग. शासन द्वारा दिए गए निम्न निर्देश-

👉 मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर 05 लाख रु० का तत्कालिक सहायता राशि पीडित परिवार को प्रदाय किये जाने का निर्देश दुर्ग जिलाधीश को दिया गया है।

👉 पीड़ित परिवार को तत्काल एक स्थाई संविदा नियुक्ति नौकरी दिये जाने का निर्देश।

👉 मामले में समस्त आरोपीयो की गिरफ्तारी के निर्देश, जिसके तारतम्य मे 05 आरोपियों की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस ने कर लिया है। अन्य आरोपीयों की स्थिति एवं मामले की संलिप्तता पर विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...